15 जून से एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :बिहार विधानसभा चुनाव से पहले  एनडीए ने विधानसभावार सम्मेलन किया. अब 15 जून से एनडीए का विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू हो जाएगा.सम्मेलन का मुख्य लक्ष्य एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच और बेहतर समन्वय स्थापित करना है. बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आए बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में बुधवार को हुई पार्टी नेताओं के साथ बैठक यह निर्णय लिया गया.

बीएल संतोष ने बिहार भाजपा की ओर से चलाए जा रहे संगठनात्मक गतिविधियों की सूक्ष्म समीक्षा की. इसमें छह जिलाध्यक्षों के मनोनयन, कुछ मंडल अध्यक्षों के रिक्त पद को लेकर चर्चा हुई. बैठक में तय हुआ कि अब विधानसभावार एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा. जिलेवार सम्मेलन से एनडीए कार्यकर्ताओं में बेहतर समन्वय कायम हुआ है.गांव के स्तर पर एनडीए के कार्यकर्ता एक साथ बैठेंगे तो उसका सकारात्मक असर चुनाव परिणाम पर होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article