पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी, हरि कॉम्प्लेक्स के पास बदमाशों का बढ़ा उत्पात

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एग्जीबिशन रोड के पास हरी कंपलेक्स के निकट अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायर किया, जिससे पूरे इलाके में डर का माहौल फैल गया। गोली चलने की आवाज़ सुनते ही आसपास के लोग दहशत में आ गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

यह घटना राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एग्जीबिशन रोड के हरि कॉम्प्लेक्स के पास आज दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना घटी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, करीब 10-12 बदमाश अचानक एक दुकान पर पहुंचे और फायरिंग की। हमले का शिकार हुए बीके इंजीनियरिंग के कर्मचारी राजेश पटेल और बाबा लुब्रिकेंट्स के कर्मचारी सोनू कुमार थे। हमलावरों ने दोनों को खींचने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही आसपास के लोग एकत्र होने लगे, बदमाशों ने एक राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

घटना के बारे में दुकान मालिक ने बताया कि वह शटर ठीक करवा रहे थे, तभी कुछ बदमाश आए और उनके कर्मचारियों को खींचने की कोशिश की। जैसे ही लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई, बदमाशों ने गोली चलाई और भाग गए। उन्होंने बताया कि शटर ठीक करवाते समय अचानक यह हमला हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित राजेश पटेल को थाने लाकर पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच भी शुरू की। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधियों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बारे में आसपास के दुकानदारों ने बताया कि रात को दुकान बंद करते समय कुछ लोगों के बीच बहस हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि बदला लेने के इरादे से फायरिंग की गई हो। पटना में इस तरह के घटनाओं से पुलिस प्रशासन की चुनौती और बढ़ गई है, और लोगों में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।

Share This Article