RAC टिकट वालों को भी मिलेगा बेडरोल .

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : अब ट्रेन में  आरएसी टिकट वालों भी कंफर्म टिकट वालों की तरह ही बेडरोल मिलेगा. इस व्यवस्था से आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.गौरतलब है कि आरएसी में पूरा किराया देने के बाद भी आधी सीट मिलती है. आरएसी होने पर यात्रियों को कोच में साइड लोवर की आधी सीट मिलती है.अब कंफर्म टिकट वालों की तरह पैकेट बंद बेडरोल में दो बेडशीट, एक ब्लैंकेट, एक पिलो और एक तोलिया आरएसी वाले यात्रियों को मिलेगा.

कंफर्म टिकट वाले यात्रियों की तरह अब आरएसी वाले यात्रियों को भी अपनी जगह पर पहुंचते ही कोच अटेंडेंट बेडरोल उपलब्ध कराएगा. आरएसी में पूरा किराया देने के बाद भी आधी सीट मिलती है.आरएसी होने पर यात्रियों को कोच में साइड लोवर की आधी सीट मिलती है. एसी कोच के यात्री के बर्थ पर पहुंचते ही कोच अटेंडर बेडरोल उपलब्ध कराता है. यह सुविधा उन्हीं यात्रियों को मिलती थी, जिनका बर्थ कंफर्म होता था.आरएसी के यात्रियों को इससे वंचित रखा गया था, जबकि आरएसी में एक सीट पर दो यात्रियों सफर करते हैं.एसी कोच में बेडरोल नहीं होने पर यात्री ठंड से परेशान हो जाते थे. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article