रामबली चंद्रवंशी का तीखा हमला, नीतीश कुमार की यात्रा को बताया निरर्थक

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। जन सुराज के नेता और पूर्व MLC रामबली चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ पर कड़ा हमला बोला है। रामबली चंद्रवंशी ने कहा कि 15 दिन पहले जब नीतीश कुमार ने महिला संवाद यात्रा शुरू करने का ऐलान किया था और बिहार कैबिनेट ने इसके लिए 225 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने कहा, “लालू प्रसाद यादव ने अपनी छोटी सी टिप्पणी से नीतीश कुमार की महिला सम्मान यात्रा की हवा निकाल दी। नीतीश कुमार उस बयान से डर गए, और फिर उन्होंने यात्रा का नाम बदल दिया। अब लोग चर्चा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को डर था कि किसी महिला पर उनकी नजर ना जाए, जिस कारण उन्होंने महिला संवाद यात्रा को स्थगित कर दिया। यह पूरी स्थिति महिला समाज के लिए एक खराब संदेश बन गई।”

रामबली चंद्रवंशी ने नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “बिहार में प्रगति का कितना काम हुआ है, यह बिहार के लोग नीतीश कुमार से बेहतर जानते हैं। जितने पुल और पुलिया उनके क्षेत्र में बने थे, अधिकतर ढह गए। शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था की हालत भी बद से बदतर हो गई है।”

इसके साथ ही रामबली चंद्रवंशी ने यह भी कहा, “नीतीश कुमार की यह यात्रा निरर्थक साबित होगी और यह उनकी अंतिम यात्रा साबित होगी। पिछली बार उन्होंने कहा था कि यह उनका आखिरी चुनाव है, और अब वह चुनाव की तैयारी के लिए यात्रा पर निकले हैं। नीतीश बाबू, बिहार और बिहार की जनता को छोड़ दीजिए, 13-14 करोड़ बिहारवासियों को नए और डायनेमिक मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो बिहार की दशा और दिशा बदल सके।” उन्होेंने बिहार के विकास की दिशा को लेकर यह भी कहा, “बिहार जो निचले पायदान पर है, उसे अब मुक्ति मिलनी चाहिए।”

Share This Article