RJD की युवा चौपाल, PM और नीतीश को बूढ़ा बताया, देश को चाहिए युवा नेता.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में तेजस्वी यादव युवाओं के साथ संवाद करेगें.आरजेडी की तरफ से आयोजित  युवा चौपाल में  पोस्टर के जरिए पीएम मोदी, सीएम नीतीश और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला किया गया है. पोस्टर में लिखा है कि, देश-प्रदेश को अब बुड्ढे नेता नहीं चाहिए. युवाओं का दौर है. युवा नेता चाहिए. राजद युवा कार्यकर्ताओं का इशारा तेजस्वी यादव की ओर है.इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद रहेंगे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव युवाओं के बीच रहकर उनसे बात करेंगे. इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों और युवा नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की जाएगी. राजद इस चौपाल के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके विचारों को जानने की कोशिश करेगा. तेजस्वी यादव इस मंच से युवाओं को सक्रिय राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे.

तेजस्वी यादव अपने यात्रा के दौरान भी युवाओं के साथ संवाद करते रहे है.आज बिहार के विभिन्न जिलों से राजद के युवा कार्यकर्ता पटना पहुंचे हैं. तेजस्वी इस युवा चौपाल में युवाओं को चुनाव को लेकर मूल मंत्र देंगे और संगठन के मजबूती के साथ साथ पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे

Share This Article