रैली से ठीक एक दिन पहले प्रशांत किशोर के ख़िलाफ़ उठाया गया सख्त कदम!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: कल पटना के गांधी मैदान में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज की बिहार बदलाव रैली होने जा रही है। जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी के नेताओं ने एलान किया है कि पूरे बिहार से पांच लाख लोग कल गांधी मैदान पहुंचेंगे और गांधी मैदान भर देंगे, लेकिन कल रैली है और आज प्रशासन ने प्रशांत किशोर की जन सुराज के ख़िलाफ़ पटना में अभियान चला दिया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

जन सुराज के नेताओं ने कहा है कि प्रशासन रैली से ठीक पहले पटना में लगे हमारी होर्डिंग्स, झंडे आदि चुन-चुनकर हटा रहा है। यह इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि यह सरकार घबरा गई है। सरकार को पता चल गया है कि जन सुराज की यह रैली ऐतिहासिक रूप से सफल होने जा रही है। जन सुराजियों ने कहा कि बिहार के गांव-गांव से लोग प्रशांत किशोर में उम्मीद जताते हुए पटना पहुंच रहे हैं और इसीलिए बिहार बदलाव रैली से ठीक एक दिन पहले इस तरह का क्रैकडाउन किया जा रहा है।

उधर गांधी मैदान में और एलटीसी घाट पर बने प्रशांत किशोर के सत्याग्रह आश्रम में रैली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और इधर रैली से ठीक एक दिन पहले पटना की सड़कों से होर्डिग्स-बैनर हटा दिए गए हैं। अब अगर होर्डिंग्स-बैनर बिना अनुमति के लगाए गए थे, तब तो हटाए ही जाएंगे, लेकिन जन सुराज के नेताओं का कहना है कि हटाए गए सभी होर्डिंग्स-बैनर पूरी प्रक्रिया का पालन करके लगाए गए थे। ऐसे में इन्हें हटाना शासन की शक्ति का दुरुपयोग है और जनता सब देख रही है।

Share This Article