RJD टूट के कगार पर!कई नेता बीजेपी के संपर्क में : प्रेम कुमार

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
पटना :
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को गोपालगंज में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़े राजनीतिक दावे किए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अब टूट के कगार पर है, और इसके कई नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संपर्क में हैं।
मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है और यह सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी। पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बोलते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, और ममता बनर्जी खुद दंगे करवाने में शामिल हैं।”उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा वहां सरकार बनाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने गोपालगंज जिले के विकास से जुड़ी कई योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की जाएगी। इसका लाभ विशेष रूप से सब्ज़ी उत्पादक किसानों को मिलेगा। अब सब्ज़ी किसान भी अपनी फसल को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकेंगे और उन्हें धान की तरह ही अपनी उपज का उचित मूल्य मिलेगा,” उन्होंने कहा। डॉ. कुमार ने यह भी जोड़ा कि राज्य सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और सहकारिता विभाग की योजनाएं जल्द ही धरातल पर नजर आने लगेंगी।

Share This Article