सिटी पोस्ट लाइव
पटना: औरंगाबाद से आरजेडी सांसद अभय कुशवाहा कल गया में मंच से गिर गए। अभय कुशवाहा जिस मंच पर बैठे थे, वह मंच टूट गया, मंच टूटने की वजह से सांसद अभय कुशवाहा धड़ाम से नीचे गिर पड़े।
दरअसल, औरंगाबाद सांसद अभय कुशवाहा गया में एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम के लिए मंच बनाया गया था, लेकिन मंच पर क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए, जिस वजह से मंच टूट गया।
सांसद अभय कुशवाहा के साथ-साथ मंच पर मौजूद दूसरे लोग भी धड़ाम से नीचे गिर गए। मंच टूटने के बाद हुए इस हादसे से सांसद अभय कुशवाहा और दूसर लोगों को कोई ज़्यादा चोटें तो नहीं आई, लेकिन सांसद इस घटना से काफ़ी नाराज़ दिखे।
उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन में जुटे लोगों से अपनी नाराज़गी जाहिर की। गया के एक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह के दौरान यह हादसा हुआ।