सिटी पोस्ट लाइव
मुंह से आने वाली बदबू आजकल आम समस्या बन गई है। यह न सिर्फ आपकी पर्सनालिटी पर असर डालती है बल्कि लोगों के बीच आत्मविश्वास भी कम कर देती है। लेकिन इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। आइए आपको बताते हैं कि सांसों से बदबू आने के क्या कारण हैं? और इससे कैसे छुटकारा मिल सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक, सांसों से बदबू आमतौर पर खराब ओरल हाइजीन के कारण होती है। वहीं, लाड़ की कमी से, स्मोकिंग या तंबाकू के सेवन से भी बदबू आती है। इसके अलावा तेज गंध वाले फूड(लहसुन-प्याज) खाने से भी आती है। डायबिटीज रोगी में भी ये लक्षण दिखाई देती है। इसके साथ ही सांसों की बदबू की समस्या से कई बार खुद में असहज महसूस करते हैं। और आत्मविश्वास की कमी झलकती है। ऐसे में मानसिक तनाव और अकेलेपन जैसी समस्याएं भी दिखाई देने लगती हैं। एक्यपर्ट बताते है कि इसका इलाजउसकी असली वजह पर निर्भर करता है। मान लें अगर खराब ओरल हाइजीन है तो रोजाना ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और डेंटल क्लीनिंग से ही राहत मिल सकती है। वहीं, अगर ओरल डिजीज, ड्राई माउथ और लिवर-किडनी की बीमारी है तो डॉक्टर से उसके अनुसार इलाज करा सकते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि इससे बचने के लिए दिन में 2 बार ब्रश करें और रोजाना फ्लॉस करें। साथ ही रोजाना जीभ की सफाई करें। उसके अलावा खूब पानी पिएँ,जिससे आपका मुंह न सूखे। वहीं, स्मोकिंग और तंबाकू को परहेज करें। अगर उसके बाद भी परेशानी होती है तो डॉक्टर से जरूर दिखाएं।
गौरतलब है कि इस बीमारी में आप घरेलू नुस्खा भी अपना सकते हैं। इसके लिए रोजाना दही खाएँ। माउथ फ्रेशनर के रूप में सौंफ का इस्तेमाल करें। इसके अलावा विटामिल सी(आंवला,संतरा,अंगूर) युक्त फल जरूर खाएं। औऱ ऐसे लोग कोशिश करें कि घर में बना हुआ ही माउथवॉश का इस्तेमाल करें। जानकारी के लिए बता दें कि, ‘क्लिनिकल ओरल इन्वेस्टिगेशन’ जर्नल में साल 2017 में पब्लिश एक अध्ययन के मुताबिक, विश्व में लगभग 31.8% आबादी सांसों की बदबू से प्रभावित है। हालांकि, यह एक आम समस्या है, जो दुनियाभर में हर 4 में से 1 व्यक्ति को प्रभावित करती है।