शमी ने उड़ाई अटकलों की धज्जियां, बोले– “सपना है 2027 वर्ल्ड कप जीतना…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

34 साल के भारतीय तेंज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी रिटायरमेंट की अफवाहों को लेकर खुलकर बात किया है। उनका सपना 2027 वर्ल्ड कप जीतना है। हालांकि, शमी को एशिया कप 2025 में शामिल नहीं किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, इंडियन फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी ने अपनी रिटायरमेंट और भविष्य को लेकर खुलकर बात किया है। शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। शमी ने रिटायरमेंट की अफवाहों पर बात करते हुए कहा- ‘अगर किसी को मुझसे दिक्कत है, तो सामने आकर बताए। मेरे रिटायर होने से किसकी जिंदगी बेहतर हो जाएगी? मैं किसी की जिंदगी में पत्थर क्यों बनूं कि तुम्हें मुझसे रिटायरमेंट चाहिए? जिस दिन मुझे बोरियत महसूस होगी, मैं उस दिन खुद मैदान छोड़ दूंगा। आप मुझे न चुनें, न खिलाएं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं मेहनत करता रहूंगा।’ वहीं, शमी ने यह भी बताया कि अगर उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में मौका न मिले, तो भी वह घरेलू क्रिकेट खेलते रहेंगे। बता दें, शमी का सबसे बड़ा टारगेट 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है। इसको लेकर उन्होंने कहा कि ‘मेरा एक ही सपना बाकी है, वह है वनडे वर्ल्ड कप जीतना। 2023 में हम बहुत करीब थे। हमें भरोसा था, लेकिन नॉकआउट स्टेज में डर भी था। फैंस का उत्साह और समर्थन हमें प्रेरित करता था। शायद उस समय मेरा लक साथ नहीं था, लेकिन मैं 2027 में वहां होना चाहता हूं।’ इसके अलावा शमी ने फिटनेस को लेकर बात करते हुए कहा कि ‘मैंने ट्रेनिंग के दौरान अपनी स्किल्स को काफी बेहतर किया, बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में जमकर प्रैक्टिस की, जिम में पसीना बहाया। सब कुछ किया। मेरा फोकस लय हासिल करने और लंबे स्पेल डालने पर है।’ इसके साथ हीं उन्होंने ये बी कहा कि जब तक क्रिकेट से प्यार है,तब तक लड़ता रहूंगा।

गौरतलब है कि तेज गेंदबाज शमी ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। वहीं, शमी ने 5 मैचों में कुल 9 विकेट लिए। जो भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक थे। हालांकि, वे भारत की तरफ से 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

Share This Article