ICC रैंकिंग्स में स्मृति मंधाना को बड़ा झटका, वर्ल्ड कप जीत के बाद भी छिन गया नंबर-1 का ताज…

Ritu Raj

वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बीच भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए आईसीसी रैंकिंग से निराशाजनक खबर आई है। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन और फाइनल में 45 रनों की अहम पारी खेलने के बावजूद स्मृति मंधाना का वनडे में नंबर-1 का ताज छिन गया है। नई रैंकिंग में वह दूसरे स्थान पर खिसक गई हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

काफी समय से वनडे रैंकिंग में बादशाहत कायम रखने वाली स्मृति मंधाना को आखिरकार एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। आईसीसी की ताज़ा वनडे बैटिंग रैंकिंग में स्मृति अब 811 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह अपना नंबर-1 ताज बचा नहीं सकीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 54.25 की औसत से 434 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कई अहम पारियां निकलीं, जिनमें फाइनल में खेली गई 45 रनों की पारी भी शामिल है। वहीं, रनों के लिहाज से वह वर्ल्ड कप की दूसरे नंबर की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं, जबकि भारत के लिए यह प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ था। इस शानदार फॉर्म ने टीम इंडिया को महिला वनडे वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोलवार्ड के लगातार शानदार प्रदर्शन ने रैंकिंग में बड़ा उलटफेर कर दिया और उन्होंने स्मृति को पछाड़ते हुए वनडे में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लौरा वोलवार्ड पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार फॉर्म बनाए रखी और भारत के खिलाफ फाइनल में शतक जड़कर अपनी क्लास साबित की। हालांकि उनकी यह पारी साउथ अफ्रीका को खिताब नहीं दिला सकी, लेकिन उनके बल्ले से निकले रनों ने उन्हें आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया।

Share This Article