सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप 2025 का आगाज बस कुछ दिनों में ही होने वाला है। आपके मन में यह प्रश्न जरूर उठा होगा कि यह फॉर्मेंट हर बार बदलते क्यों रहता है। वहीं, इस बार यह टूर्नामेंट किस चैनल पर लाइव देख पाएंगे। चलिए बताते हैं आपको इस टूर्मानेंट से जुड़ी हर सवाल का जवाब।
1984 से शुरू हुई यह फॉर्मेट आज काफी लोकप्रिय हो चुका है। अब तक 16 बार इसका आयोजन हो चुका है। इस साल 9 सितंबर से इसका 17वां संस्करण शुरू होने वाला है। वहीं, इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। आपके मन में कभी न कभी यह सवाल जरूर आया होगा कि एशिया कप का फॉर्मेट कभी वनडे तो कभी टी20 फॉर्मेट में क्यों खेला जाता है। जैसा कि आप सभी जानते है एशिया कप हर दो साल में एक बार खेला जाता है। बता दें, 1984 से 2014 तक पहले 12 एशिया कप का आयोजन वनडे फॉर्मेट में हुआ। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने तय किया कि इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल आगामी वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए किया जाए। फिर बाद में निर्णय हुआ कि इसका फॉर्मेट वर्ल्ड कप के आधार पर खेला जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि अगर अगला वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट में है, तो एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में होगा। साथ ही अगर अगला वर्ल्ड कप टी-20 में है, तो यह टूर्नामेंट भी टी-20 में आयोजित होगा। हालांकि, 2025 से पहले तक एशिया कप 14 सीजन वनडे और 2 सीजन टी20 फॉर्मेट में हुए। दरअसल, टीम इंडिया(8) के पास सर्वाधिक एशिया कप जीतने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा श्रीलंका ने 6 जीते हैं और पाक ने 2 बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं, अब तक 16 एशिया कप के दोनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे सफल बल्लेबाज श्रीलंका के सनथ जयसूर्या हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के 25 मुकाबलों में 1220 रन बनाए हैं। इसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा है। जिन्होंने 37 मैचों में 1210 रन बनाए हैं। और गेंदबाजी में दोनों फॉर्मेट मिलाकर श्रीलंका के ही लसिथ मंलिगा है। वे 15 मैचों में 33 विकेट चटकाए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भारत और पाक के बीच 3 मैच हो सकते हैं। वैसे इसका पैसला दोनों टीमों की हार-जीत पर तय होगा। 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा।
गौरतलब है कि इस बार का एशिया कप(2025) टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। तो बता दें, इस बार यह टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा। इसके अलावा क्रिकेट फैंस सोनी लिव OTT प्लेटफॉर्म पर भी मैच का लुत्फ ले सकते है।