सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड के जाने-माने गायक सोनू निगम का आज 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। देशभर से उनके फैंस, दोस्त और इंडस्ट्री के कई नामचीन हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। आवाज के जादूगर कहे जाने वाले सोनू निगम ने अपने करियर में कई यादगार और प्रसिद्द गाने दिए है, जो आज भी लोगों के जुबान पर है। आज आपको सिंगर से जुड़े कई अहम किस्सें बताएंगे, जो आप शायद हीं सुने होंगे।
दरअसल, सोनू निगम का जन्म 30 जुलाई, 1973 को फरिदाबाद में हुआ था। उनके पिता अगम कुमार निगम भी मशहूर सिंगर थे। और मां शोभा निगम थी। उन्होंने महज 4 साल की उम्र में सिगिंग करियर की शुरूआत की थी। बता दें, सिगर ने हिदीं समेत 32 भाषाओं में 6000 से ज्यादा गाना गा चुके हैं। वहीं, हॉलीवुड फिल्म ‘रिओ’ और ‘अलादीन’ की हिदीं डबिंग में अपनी आवाज भी दी थी। सोनू निगम के पिता बचपन में शादियों और कई कार्यक्रमों में स्टेज पर गाना गाते थे। इसी कारण सोनू बचपन से ही संगीत में रूचि लेने लगे। उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने पिता से ही ली है। और पहली बार अपनी पिता के साथ मंच पर मोहम्मद रफी की मशहुर सॉन्ग ‘क्या हुआ तेरा वादा’ गाया था। यहीं से पैरेंट्स को सोनू के प्रतिभा का पता लगा था। बढ़ते समय के साथ सोनू वैज्ञानिक भी बनना चाहते थे, लेकिन संगीत में गहरी रूचि होने के कारण ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, साल 1991 में सोनू अपने पिता के साथ मुंबई चले गए। वहां जाने पर सोनू को 4 साल तक कोई काम नहीं मिला। इसलिए वो घर चलाने के लिए स्टेज पर मोहम्मद रफी का गाना गाया करते थे। सोनू निगम को असली पहचान 1995 में रिलीज गुलशन कुमार की फिल्म बेवफा सनम की गाना ‘अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का’ से मिली। यह गाना काफी सुपरहिट हुआ, जिसके बाद से सोनू को जी टीवी के म्यूजिकल रियलिटी शो ‘सा रे गा मा’ में बतौर होस्ट काम की शुरूआत की। इसी के बाद से सोनू को घर-घर में पहचान मिली। इनको बॉर्डर फिल्म की गाना ‘संदेशे आते है’ के लिए ‘बेस्ट प्लेबैक सिंगर’ का भी अवार्ड मिला है। इसके बाद से सिंगर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और फिर एक के बाद एक हिट गाने निकालते चले गए। वहीं, सिंगर 7 साल डेट करने के बाद 2002 में बंगाली लड़की मधुरिमा मिश्रा से शादी की थी। रिपोर्ट की माने तो इनका नाम सुनिधि चौहान और स्मिता ठाकरे से भी जुड़ा था।
गौरतलब है कि सोनू निगम पर्सनल लाइफ के अलावा कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर भी चर्चा में रहे। अजान, राधे मां से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के माफिया तक जैसे मुद्दों पर उन्होंने विवादित बयान दिया है। इन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था- कभी-कभी लगता है कि मुझे पाकिस्तान में पैदा होना चाहिए था। वहां लोगों को काम मिलता है और यहां तो म्यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं, जिसके बाद काम और प्रमोशन मिलता है। साथ ही, अजीबो-गरीब लाइफस्टाइल से सुर्खियों में रहने वालीं राधे मां की वायरल तस्वीरें की तुलना काली मां से किया था, जिसके लिए उन्हें मांफी मांगनी पड़ी थी।