स्पिन के जादूगर अमित मिश्रा का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, यादगार रहा करियर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

स्पिन के जादूगर अमित मिश्रा ने गुरूवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 2017 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वहीं, IPL में उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

42 साल के इंडियन लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने आज, गुरूवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला 8 साल पहले(2017) में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। वहीं, मिश्रा ने इंटरनेशनल डेब्यू 2003 में बांग्लादेश में वनडे ट्राई सीरीज में किया था। दरअसल, मिश्रा ने भारत की ओर से 22 टेस्ट, 36 वनडे और 10 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए कहा- ‘क्रिकेट में मेरे जीवन के ये 25 साल यादगार रहे हैं। मैं BCCI, प्रशासन, हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन, सहयोगी स्टाफ, अपने सहयोगियों और अपने परिवार के सदस्यों का तहे दिल से आभारी हूं, जो इस दौरान मेरे साथ रहे’। आगे कहा, ‘मैं उन फैंस का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिनके प्यार और समर्थन ने जब भी और जहां भी मैंने खेला, इस सफर को यादगार बना दिया। क्रिकेट ने मुझे अनगिनत यादें और अमूल्य सीख दी हैं, और मैदान पर बिताया हर पल एक ऐसी याद बन गया है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा’।

गौरतलब है कि अमित मिश्रा को भले ही टीम इंडिया में ज्यादा मौका नहीं मिला है, लेकिन आईपीएल में अपना जलवा बिखेरा है। उनकी परफॉर्मेंस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मौजूदा समय में भी आईपीएल में सर्वाधिक विकेट के मामले में आठवें स्थान पर काबिज हैं। देश की पॉपुलर लीग(IPL) में उन्होंने 2008 से 2024 के बीच कुल 162 मुकाबलों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने 162 पारियों में 174 विकेट अपने नाम किए। बता दें, अमित मिश्रा इकलौते ऐसे गेंदबाज है, जिन्होंने IPL में तीन हैट्रिक लिया है। वहीं, मिश्रा के इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो 22 टेस्ट मैचों में 76 विकेट, 36 वनडे में 64 विकेट और 10 टी20 मुकाबले में 16 विकेट चटकाए हैं।

Share This Article