श्रीलंका की उम्मीदों पर गिरी गाज, पाकिस्तान ने 6 विकेट से दी मात…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

पाक ने श्रीलंका पर धमाकेदार जीत दर्ज कर लिया है।ष इसी के साथ पाक एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में पहली जीत हासिल की है। वहीं, शाहीन अफरीदी ने 3 विकेट लिए हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड में पहली जीत दर्ज कर ली है। पाक ने विपक्षी टीम को हराकर अपनी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है। वहीं, श्रीलंका टीम लगभग बाहर हो गई है।

मैच की बात करें तो पाक ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टीम ने पूरे ओवर खेलते हुए 133 रन ही जोड़ पाए। इसमें कमिंडू मेंडिस ने शानदार फिफ्टी लगाई। कप्तान चरिथ असलंका ने 20 रन का योगदान दिया। पाक के तेज गेंदबाज अफरीदी ने 3 विकेट चटकाए। जबकि हारिस रऊफ और तलत हुसैन को 2-2 विकेट मिले। वहीं, 134 रन का टारगेट पाक ने 18 ओवर में ही चेज कर लिया। टीम से तलत हुसैन 32 और मोहम्मद नवाज 38 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने 58 रन की अहम साझेदारी करके टीम की जीत में प्रमुख भूमिका निभाई।

हालांकि, सुपर-4 मौजूदा पॉइंट्स टेबल में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पास 2-2 अंक हैं, जबकि श्रीलंका के पास एक भी अंक नहीं है। भारतीय टीम का नेट रन रेट (0.689), पाकिस्तान (0.226) और श्रीलंका (0.121) से ज्यादा है।


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद।
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, दसुन शानका, कामिंडू मेंडिस, चमिका करुणारत्ने, वनिंदू हसरंगा, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा और नुवान थुषारा।

Share This Article