सुनील गावस्कर ने रचा इतिहास, पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित कराने वाले पहले खिलाड़ी बने…

Ritu Raj

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय खेल जगत में इतिहास रच दिया है। वह पहले भारतीय स्पोर्ट्स पर्सन बन गए हैं, जिनके पब्लिसिटी और पर्सनैलिटी राइट्स को अदालत से कानूनी संरक्षण मिला है। मंगलवार को कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भ्रामक और गलत बयानों को हटाने का निर्देश देते हुए ई-कॉमर्स कंपनियों को भी 72 घंटे के भीतर ऐसे सभी उत्पाद हटाने का आदेश दिया है, जो इन अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।

गावस्कर के वकील ने बीते सप्ताह उनके पर्सनैलिटी राइट्स के संरक्षण को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स द्वारा उनके नाम, तस्वीर और पहचान के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की गई थी। अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए अगली तारीख 22 मई 2026 तय की है। पर्सनैलिटी राइट्स के तहत किसी भी व्यक्ति को अपनी पहचान, नाम और तस्वीर के उपयोग पर नियंत्रण रखने का कानूनी अधिकार प्राप्त होता है, साथ ही इनके व्यावसायिक इस्तेमाल से होने वाले लाभ पर भी उसका दावा होता है। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अलावा इस साल मई में अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इसी तरह कोर्ट का रुख कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी इमेज और वीडियो में बदलाव करके बिना अनुमति मर्चेंडाइज बेचा जा रहा है, जिस पर अदालत ने उनके पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स को सुरक्षित किया था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इसके अलावा, साल 2023 में कोर्ट ने अनिल कपूर की इमेज, वॉइस और उनके प्रसिद्ध ‘झकास’ कैचफ्रेज़ के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाई थी, जबकि नवंबर 2022 में अमिताभ बच्चन के पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स को भी कानूनी संरक्षण मिला था। वहीं, गावस्कर का यह मामला डिजिटल युग में सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और पब्लिसिटी राइट्स के संरक्षण के लिए एक अहम मिसाल बन सकता है। अगली सुनवाई में यह स्पष्ट होगा कि क्या अदालत तुरंत किसी अंतरिम आदेश के जरिए इन्हें और अधिक सुरक्षा प्रदान करेगी या नहीं।

Share This Article