सुनील सिंह ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, कहा,गूगल से भी पूछ लिजिए पलटूराम कौन है, बता देगा

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: बिहार के पूर्व विधान परिषद सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सुनील सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया। सुनील सिंह, जो राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई के रूप में भी जाने जाते हैं, उन्होंने नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए। सुनील सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार को मैंने पलटू राम कहा था, और इसके कारण मेरी सदस्यता ले ली गई। गूगल से भी पूछेंगे तो वही नाम निकलेगा। नीतीश कुमार मानसिक रूप से बीमार हैं, और उन्हें मुख्यमंत्री के पद पर रहने का कोई हक नहीं है।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पर कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने सदन में महिलाओं के बारे में असंवेदनशील बातें कीं। उन्होंने कहा, “अगर किसी का दिमाग काम नहीं कर रहा है, तो वह चपरासी भी नहीं बन सकता, मुख्यमंत्री तो बहुत दूर की बात है।” सुनील सिंह ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जो कार्रवाई की गई, वह पक्षपाती और एकतरफा थी। उन्होंने कहा, “आपने मुझे निष्कासित कर दिया, लेकिन यह नहीं बताएंगे कि कितने और लोगों को निष्कासित करेंगे।”

इस हमले के बाद राजनीति में नया मोड़ आ सकता है, जहां सुनील सिंह ने बेबाकी से अपनी बात रखी है और नीतीश कुमार को खुली चुनौती दी है। बिस्कोमान चुनाव पर उन्होंने कहा कि यह देश का पहला चुनाव है, जो 15 महीनों तक खिंचता चला गया। उन्होंने कहा,”चुनाव रद्द होते गए और तारीखें बढ़ती गईं”। सुनील सिंह ने यह भी कहा, “सीएम से मेरी टक्कर लेने की कोई औकात नहीं है, हम गरीबी और समाधान की बात करते हैं। नीतीश कुमार ने बोरा भरकर पैसा बांटा, पूरी ताकत झोंकी, फिर भी हमारे पैनल को नहीं हरा पाए।”

Share This Article