सिटी पोस्ट लाइव
बॉलीवुड के किंग खान के बेटे आर्यन खान बतौर निर्देशक करियर की शुरू कर रहे हैं। उनके इस डेब्यू शो पर एक्टर सनी देओल ने शुभकामनाएं दी है।
दरअसल, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जल्द ही अपने डेब्यू शो ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। वे बतौर डायरेक्टर करियर शुरू कर रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता सनी देओल ने आर्यन खान को उनके नए सफर के लिए बधाई दी है। एक्टर ने आज(रविवार) इंस्टाग्राम पर उनके शो का प्रीव्यू वीडियो साझा किया है। और लिखा है- ‘प्रिय, आर्यन… आपका शो बेहद शानदार है! बॉब ने आपकी खूब तारीफ की है। आपके पिता को आप पर बहुत गर्व होगा। मेरी तरफ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, बेटा। चक दे फट्टे’।
बता दें, आर्यन खान के निर्देशित सीरीज में राघव जुयाल और एक्टर लक्ष्य लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही बॉबी देओल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह और सलमान खान भी आर्यन की सीरीज में कैमियो रोल करते दिखाई देंगे। वहीं, सीरीज में एक्ट्रेस सहर बांबा लीड रोल में दिखेंगे। इस सीरीज को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।