सीवान में पुलिस-एसटीएफ का बड़ा एक्शन: भाग रहे अपराधी राहुल यादव का एनकाउंटर, पटना रेफर

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में बढ़ते अपराध पर काबू पाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। ताज़ा मामला सीवान जिले के जिरादेई थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सीवान पुलिस और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी राहुल यादव को मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन ‘लगड़ा’ के तहत हुई मुठभेड़
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार सुबह खड़गीरामपुर गांव में पुलिस और एसटीएफ की टीम जब अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी, तभी अपराधियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में कई राउंड गोलियां चलीं, और इसी दौरान राहुल यादव के हाथ और पैर में गोली लग गई।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पहले से है आपराधिक इतिहास
राहुल यादव दिल्ली के द्वारकापुरी हत्याकांड का आरोपी रह चुका है और तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद वह अपने गांव लौटा था, लेकिन सीवान पुलिस को एक अन्य मामले में उसकी तलाश थी। घायल राहुल यादव को पहले सीवान सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

पुलिस का बयान
सीवान पुलिस के अनुसार: “हमारे पास इनपुट था कि राहुल यादव किसी बड़ी आपराधिक घटना की साजिश रच रहा है। दबिश के दौरान उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

Share This Article