सिटी पोस्ट लाइव
एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में 3 मैच श्रीलंका और पाक के बीच खेला जाएगा। सुपर 4 में दोनों टीमें अपना पहला मैच हार गई थी। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में रात 8 बजे से होगा।
फाइनल रेस में बने रहने को लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। यह दोनों टीमों के लिए डू और डाई मैच जैसा है। हारने वाली टीम के लिए फाइनल में पहुंचने के चांस बेहद कम हो जाएंगे। सुपर 4 में दोनों टीमों ने अपना-अपना मैच गंवा दिया। जहां श्रीलंका को बांग्लादेश के हाथों हार मिली तो वहीं भारत ने पाक को हराया है।
दरअसल, सुपर 4 पॉइंट्स टेबल में भारत और बांग्लादेश के 2-2 अंक है। बेहतर रन रेट के कारण टीम इंडिया शीर्ष पर है। श्रीलंका और पाकिस्तान तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए है। आज जो टीम जीतेगी वो बेहतर रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच जाएगी। हालांकि, टी20 में दोनों टीमें अब तक 23 बार आमने-सामने हुई हैं। जिनमें पाकिस्तान 13 और श्रीलंका ने 10 बार जीता है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:
पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, फहीम अशरफ, तलत हुसैन, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद।
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, कामिंडू मेंडिस, दसुन शानका, वनिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, दुनिथ वेल्लालागे और नुवान थुषारा।