खत्म हुई तारा सुतारिया की ‘लव स्टोरी’: वीर पहारिया संग टूटा रिश्ता,जानें पूरा मामला…

Ritu Raj

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और अभिनेता वीर पहारिया के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने अब अलग होने का फैसला कर लिया है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तारा और वीर का ब्रेकअप हो चुका है।

बताया जा रहा है कि तारा और वीर की नजदीकियां साल 2025 की शुरुआत में बढ़ी थीं। दोनों को कई बार साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं। मार्च 2025 में दोनों एक फैशन इवेंट में साथ नजर आए थे। इसके अलावा गणेश चतुर्थी के मौके पर भी दोनों की साथ मौजूदगी ने सुर्खियां बटोरी थीं। हाल ही में दोनों उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब मुंबई में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में तारा स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ परफॉर्म करती नजर आई थीं। परफॉर्मेंस के दौरान एपी ने तारा को गले लगाया और गाल पर किस किया था। वहीं, इसी कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों में मौजूद वीर पहारिया के रिएक्शन का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्हें असहज दिखाए जाने का दावा किया गया था।हालांकि, बाद में तारा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर इन दावों को खारिज करते हुए कहा था कि झूठी बातें और पेड पीआर से सच्चाई नहीं बदलती। वहीं, वीर ने भी साफ किया था कि वायरल किया गया वीडियो गलत तरीके से एडिट किया गया है और उनका रिएक्शन किसी और गाने का था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, अब सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि तारा और वीर ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। हालांकि, ब्रेकअप की वजह को लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों में से किसी ने भी अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तारा सुतारिया जल्द ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी, जिसमें यश, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। वहीं, वीर पहारिया ने पिछले साल अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जो 24 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

Share This Article