सिटी पोस्ट लाइव
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप आगाज होने से पहले टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। टीम के भरोसेमंद विकेटकीपर यस्तिका भाटिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। उनकी जगह पर इस खिलाड़ी को शामिल किया गया है।
विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, विकेटकीपर बैटर यस्तिका भाटिया को घुटने में चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। वे विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगी। उनकी जगह पर उमा छेत्री को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। विश्व कप 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें हर टीम ग्रुप स्टेज में 7 मैच खेलेगी।
बता दें, 23 साल की उमा छेत्री ने भारत के लिए 7 टी-20 खेले हैं। लेकिन अब तक वनडे में पर्दापण नहीं किया है। यस्तिका ने देश के लिए अक्टूबर 2024 में आखिरी वनडे मैच खेला था। उन्हें स्क्वॉड में विकेटकीपर ऋचा घोष के बैकअप के रूप में रखा गया था।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारत का नया स्क्वॉड:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली साटघरे, राधा यादव, श्री चरणी, स्नेह राणा और उमा छेत्री (विकेटकीपर)।
स्टैंडबाय: तेजल हसबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा।