सिटी पोस्ट लाइव : करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाला धनकुबेर सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद राय 24 घंटे से जेल में हैं. आर्थिक अपराध विभाग की टीम ये पता करने में जुटी है कि विनोद राय 4 करोड़ लेकर मधुबनी से चले थे वो पैसा कहाँ गया. उसने उस पैसे को किस नेता-मंत्री -अधिकारी को दे दिया.जांच टीम को सूचना मिली थी कि ये रकम सफेदपोश लोगों को दी जानी थी.कौन हो सकते हैं ये सफेदपोश लोग .
विनोद कुमार राय मधुबनी से गुरुवार को दिन के करीब 11:30 बजे पटना के लिए इनोवा कार से करीब 4 करोड़ लेकर निकले थे पर घर शाम सात बजे पहुंचे.इस बीच उन्होंने नोटों को कइयों के यहां खपा दिया. ये रकम टेंडर और बिल पास करने को लेकर लिए गए थे. एक सफेदपोश को भी इसमें से मोटी रकम की डिलीवरी होनी थी.इसी सूचना पर 22 अगस्त (शुक्रवार) को पटना में EOU की टीम ने विनोद राय के घर पर छापेमारी की थी. इस दौरान टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के भूतनाथ रोड (पटना) स्थित आलीशान मकान से 52 लाख कैश बरामद किए थे.इनमें 12 लाख 50 हजार जले हुए नोट थे, जो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर जलाए थे। यही नहीं आवास से सोने के बिस्किट समेत 26 लाख के गहने बरामद हुए.इसके अलावा, EOU को उनके घर से बीमा पॉलिसी और जमीन, मकान के कागजात, इलेक्ट्रानिक्स सामान समेत 20 करोड़ की चल-अचल संपत्ति मिली है. इसके बाद विनोद राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
जेल सूत्रों की माने तो उन्हें मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. उनकी तबीयत ठीक नहीं है। डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही है. पहली रात विनोद राय ने ना खाना खाया, ना ही सोया. वो सिर्फ यही कहते रहे- बच्चों से बात करवा दीजिए, मेरी पत्नी कैसी है, उसकी भी तबीयत ठीक नहीं रहती है.पत्नी बबली कुमार अस्पताल में भर्ती हैं. जैसे ही वह ठीक होंगी, उन्हें भी जेल भेजा जाएगा. पत्नी पर भ्रष्टाचार में सहयोग करने, करेंसी जलाने, पुलिस की जांच और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में केस दर्ज किया गया है.
विनोद कुमार राय पर आय से अधिक संपत्ति यानी डीए का केस दर्ज होगा. इसके अलावे साजिश करने, साक्ष्य मिटाने, नोट जलाने और सरकारी काम में बाधा डालने का भी केस दर्ज हो गया है। यह मामला ED को भी भेजा जा सकता है.EOU के DG नैयर हसनैन खान के अनुसार , ‘फिलहाल जांच के लिए गठित दो टीमें सीतामढ़ी और समस्तीपुर में जांच कर रही हैं. जल्द ही इस मामले में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ सकती हैं.”सूचना मिली थी कि वह अपने कार्यस्थल मधुबनी से अपनी गाड़ी में भारी मात्रा में नकदी लेकर पटना आ रहे हैं. ईओयू की दबिश का पता चलते ही पति-पत्नी ने नोटों को जलाकर टॉयलेट में डाल दिया था.’
‘जले नोट की वजह से घर का पाइप भी जाम हो गया था. छापेमारी में 52 लाख कैश बरामद किया गया था. इसमें 12 लाख 50 हजार के जले नोट भी थे.इंजीनियर के शौक…राडो, रोलेक्स समेत कई विदेशी घड़ियां पहनता था.विनोद कुमार राय राडो, रोलेक्स समेत विदेशी घड़ी का शौकीन है. EOU ने उसके घर से चार-पांच महंगी विदेशी घड़ियां बरामद की है. कई महंगे मोबाइल, लैपटॉप समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट बरामद किए हैं.जब टीम गुरुवार की रात 11 बजे उसके घर पर पहुंची तो घर बंद था। टीम वहीं रही. सूत्रों के अनुसार, रातभर विनोद और उसकी पत्नी जागते रहे.बार-बार छत पर आ-जा रहे थे. स्थानीय पुलिस ने उसके घर को चारों तरफ से घेर लिया था. सुबह पांच बजे जब उनका एक रिश्तेदार आया तो गेट खुला.