धान रोपनी के लिए खेत में उतरे तेज प्रताप:भोजपुर के शाहपुर सीट से प्रत्याशी किया घोषित, कहा- राजद सरकार गरीबों की आवाज बनेगी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
लालू यादव के बड़े बेटे की राजनीतिक नौटंकी किसी की समझ में नहीं आ रही है। पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद वो अपना संगठन टीम तेजप्रताप बनाकर जन-संवाद यात्रा कर रहे हैं। लेकिन इस यात्रा के दौरान वो आरजेडी की सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात नहीं कर रहे हैं लेकिन कह रहे हैं कि आने वाले समय में आरजेडी की सरकार गरीबों, किसानों और युवाओं की आवाज बनेगी। भोजपुर के बिहिया में शनिवार को पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पहुंचे। तेज प्रताप जन संवाद यात्रा के दौरान एक मैरिज हॉल में पहुंचे थे। यहाँ उन्होंने शाहपुर सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।

राजनीति की दृष्टिकोण से आरजेडी के सीटों पर तेज प्रताप सेंध मारने की तैयारी में जुटे हैं। तेज प्रताप लगातार परिवार और पार्टी से निकाले जाने के बाद बागी मूड में बिहार के क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद भी ले रहे हैं। तेजप्रताप यादव पार्टी परिवार दोनों से निकाले जा चुके हैं लेकिन आरजेडी के लिए काम करने के बहाने आरजेडी की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। जनसभा के दौरान तेज प्रताप यादव की टीम ने शाहपुर विधानसभा सीट से मदन यादव को अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर दिया, जबकि यहां से राज के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बिहिया आने के दौरान तेज प्रताप यादव रास्ते में एक जगह रुके। जहां कुछ बच्चे और महिलाएं धान रोपनी कर रहे थे। तज प्रताप की नजर पड़ी तो वे भी उनके साथ खेत में धान रोपनी करने चले गए। धान रोपनी करते-करते उन्होंने महिलाओं बातचीत की और उनका हाल जाना। कार्यक्रम के दौरान तेज प्रताप यादव का समर्थकों ने 21 किलो का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मंच के नीचे और ऊपर ‘नेता प्रतिपक्ष जिंदाबाद’ और ‘तेज प्रताप यादव जिंदाबाद’ के नारों से माहौल गूंज उठा। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवा कार्यकर्ता और तेज प्रताप के 150 से ज्यादा समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article