दीघा में दो शातिर चोर गिरफ्तार, हथियार और लैपटॉप वरामद.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना के दीघा थाने की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर घरों में चोरी करनेवाले और राहजनी करनेवाले दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा है.दीघा थाना  प्रभारी के अनुसार गुप्त सुचना पर की गई कारवाई में सफलता मिली है.सूचना मिली थी कि आईआईटीआई की छत पर बैठकर अपराधी गांजा पी रहे हैं.पुलिस ने तुरत कारवाई कर दो लोगों को धर दबोचा.जब तलाशी ली गई तो उनके पास से देशी कट्टा और जीवित कर्तुश वरामद हुए.थाना प्रभारी के अनुसार in अपराधियों के नाम कल्लू और विवेक कुमार उर्फ़ गोलू है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि वो घरों में घुसकर चोरी करते हैं.सुन्शान जगहों पर राहगीरों को लूटते हैं.उनके पास से लूटा गया दो  लैपटॉप, तीन मोबाइल फ़ोन और घरो में टाला तोड़कर घुसाने के औजार वरामद हुए हैं. ईन दोनों अपराधियों का बड़ा अपराधिक रिकॉर्ड है.रूपसपुर के रहनेवाले ये अपराधी अपना गैंग चलाते हैं.अबतक दर्जनों घरों में चोरी और राहगीरों को लूटने का काम कर चुके हैं.इनके खिलाफ राजीव नगर थाने में भी अपराधिक मामले दर्ज हैं.

Share This Article