सिटी पोस्ट लाइव
बिहार में एक बड़ा सियासी खेला होनेवाला है। तेजस्वी यादव द्वारा महा-गठबंधन में जगह नहीं दिए जाने से नाराज AIMIM बिहार में तेजस्वी यादव की मुश्किल बढाने की ठान ली है।ओवैशी की पार्टी AIMIM अब तेजप्केरताप यादव के साथ गठजोड़ करने की तैयारी कर रही है।सूत्रों के अनुसार तेजप्रताप यादव के साथ AIMIM की बात जारी है।बहुत जल्द तीसरा मोर्चा की घोषणा होनेवाली है।पिछले विधान सभा चुनाव में तीसरा मोर्लूचा बनाकर तेजस्वी yadav का खेल बिगाड़ देनेवाली AIMIM इसबार अपने साथ तेजप्रताप यादव को लाने की तैयारी में जुटी है। अपने चार विधयाकों को तोड़ने का बदला लेने के लिए AIMIM तेजप्रताप यादव को हर तरह की मदद देनेवाली है।
ये खबर वोटर अधिकार यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव के लिए खतरे की घंटी है। खतरा भी सीधे उनके घर से, अपने बड़े और बागी हो चुके भाई से। बिहार में एक पार्टी ने दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है, वाला फॉर्मूला लगा दिया है।पहले भी तेज प्रताप यादव ने क्या कहा था कि वो एक ऐसी पार्टी से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं, जिन्हें उनके भाई तेजस्वी यादव ने कुछ साल पहले करारा झटका दिया था। यही नहीं, इस पार्टी ने राजद की तरफ दोस्ती का हाथ भी बढ़ाया था, लेकिन तेजस्वी ने उसे झटक दिया था। अब उसी पार्टी ने बड़ा सियासी विस्फोट कर दिया है।
एक दिन पहले ही तेज प्रताप यादव ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि ‘ये अच्छी बात है कि AIMIM से हम यही कहेंगे कि गठबंधन कीजिए हमारे साथ। दोनों मिल कर बिहार को बढ़ाने में सहयोग करेंगे। हम साथ में एकदम चुनाव लड़ सकते हैं। अगर वो गठबंधन करेंगे तो हम जरूर लड़ेगें। असदुद्दीन ओवैसी अपने धर्म को मानते हैं, वो कट्टर नहीं हैं। सारी जाति, सारी बिरादरी सबको लेकर चलना चाहिए।अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी ऐलान कर दिया है कि वो तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल से गठबंधन को तैयार है। लेकिन यहीं से तेजस्वी यादव के लिए खतरे की घंटी है। ऐसा नहीं है कि तेज प्रताप यादव के समर्थकों की कमी है।
सीमांचल के इलाकों में AIMIM का जबरदस्त प्रभाव है। यही वजह है कि इस इलाके की 5 विधानसभा सीटों पर बिहार के 2020 चुनाव में AIMIM ने 5 सीटें झटक ली थीं। हालांकि इनमें से 4 विधायकों को तोड़ कर तेजस्वी यादव ने राजद में शामिल करा लिया था। हालांकि कुछ महीने पहले ही AIMIM ने राजद की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया था, लेकिन राजद ने असदुद्दीन ओवैसी के ऑफर को कबूल नहीं किया। अब AIMIM ने तेज प्रताप यादव के साथ चलने का ऐलान कर दिया है। जाहिर है कि वो इंडिया गठबंधन और खासतौर पर राजद से अपने 4 विधायकों का बदला वसूलने की पूरी कोशिश करेगी।