तेज प्रताप की नई सियासी चाल! VVIP पार्टी से किया गठबंधन, राजद-कांग्रेस को भी दिया न्योता…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी को वीवीआईपी पार्टी के साथ गछबंधन करने का ऐलान किया है। उन्होंने पटना के होटल मौर्य में पीसी कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही राजद और कांग्रेस को भी आने के लिए न्योता दिया है। वहीं, मुकेश सहनी की पार्टी को बहुरूपिया बताया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, आज मंगलवार को हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने वीवीआईपी पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। इन्होंने पटना में प्रेस कॉफ्रेंस करके इसकी जानकारी दी है। वहीं, तेजप्रताप ने कुछ दिन पहले ही महुआ सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था, ‘टीम तेजप्रताप एक प्लेटफॉर्म है, जो चुनाव में युवाओं को समर्थन देगी। जो लड़ना चाहेंगे, उन्हें पूरा सपोर्ट मिलेगा।’ वहीं, तेज प्रताप ने कांग्रेस और आरजेडी को भी साथ जुड़ने के लिए न्योता दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कभी महुआ से चुनाव नहीं लड़ेंगे। और वो अगर मुझे देख रहे हैं तो उन्हें मेरा आशीर्वाद है। तेजप्रताप ने मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को बहुरूपिया बताते हुए कहा- बेकर का पार्टी बना कर घूम रहा है। और वीवीआईपी को ही ओरिजिनल पार्टी बताया है। उन्होंने आगे कहा, ‘बहुत सारी चुनौती है। पूरा बिहार और देश जानता है। किस तरह से मेरे साथ अन्याय हुआ है। हमने महुआ से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। महुआ के लिए हमने बहुत काम किया है’। ‘मैं आगे बिहार के लिए लड़ाई लड़ूंगा। मेरे दुश्मन बहुत लोग हैं।

हालांकि, तेजप्रताप ने सीएम पद को लेकर भी बयान दिया था कि ‘पूरी उम्मीद है कि चाचा (नीतीश कुमार) इस बार सीएम नहीं बनेंगे। जो युवा, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य की बात करेगा, वही सरकार बनाएगा।’ बता दें कि तेजप्रताप वर्तमान में हसनपुर से विधायक हैं। उन्होंने 2020 के चुनाव में जेडीयू की आशमा परवीन को 13,687 वोटों से हराया था।

Share This Article