फैशन वर्ल्ड की नई सनसनी: जानें कौन हैं स्टीव जॉब्स की बेटी Eve Jobs…

Ritu Raj

एप्पल (Apple) के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की छोटी बेटी का फैशन वर्ल्ड में जाना पहचाना चेहरा है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हसीनाएं भी उनकी खूबसुरती के सामने कुछ नहीं है। वहीं, वे अपनी ग्लैमर और बोल्ड हमेशा सोशल मीडिया पर सेयर करती है। आइए जानते है उनके बारे में।

एप्पल के सह-संस्थापक और दिवंगत CEO स्टीव जॉब्स की सबसे छोटी बेटी Eve Jobs फैशन वर्ल्ड की नई सनसनी चेहरा है। 27 की उम्र में Eve Jobs मॉडलिंग जगत का बड़ा नाम बन गई हैं, उनके फैशन सेंस का हर कोई दिवाना है। ईव जॉब्स न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि अपने फैशनेबल अंदाज़ से भी हमेशा ध्यान खींचती हैं। 9 जुलाई 1998 को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के पालो ऑल्टो शहर में उनका जन्म हुआ। वह एक प्रसिद्ध अमेरिकी फैशन मॉडल हैं। मॉडलिंग की दुनिया में उनका सफर 2020 में ग्लोसियर कैंपेन से शुरू हुआ था।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ईव ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से साइंस, टेक्नोलॉजी और सोसाइटी में डिग्री प्राप्त की है। मौजूदा समय में वह डीएनए मॉडल मैनेजमेंट से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह लुई वीटॉन, वोग जापान और मेट गाला जैसे बड़े ब्रांड्स और इवेंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वे एक बेहतरीन हॉर्स राइडर भी हैं। साल 2019 में वह दुनिया के टॉप 5 घुड़सवारों में शामिल थीं। जुलाई 2025 में उन्होंने ब्रिटिश ओलंपियन हैरी चार्ल्स से शादी की थी।

Share This Article