5वीं सीट का फंसा पेंच: होटल में रात गुजारेंगे महागठबंधन के विधायक, 100 ‘नौसिखिए’ विधायकों को ट्रेनिंग दे रही NDA…

Ritu Raj

बिहार में सोमवार को होने वाले राज्यसभा चुनाव ने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। जोड़-तोड़ और ‘खेला’ होने की आशंका के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों ने अपनी-अपनी किलेबंदी तेज कर दी है। महाठबंधन ने अपने कुनबे को बिखरने से बचाने के लिए ‘रिजॉर्ट पॉलिटिक्स’ का सहारा लिया है। राजद के सभी विधायकों को पटना के होटल पनाश में शिफ्ट कर दिया गया है, जहाँ वे आज की रात गुजारेंगे। पाँचवीं सीट पर फंसी पेंच और क्रॉस वोटिंग के डर से विधायकों को एकजुट रखना। सत्तारूढ़ दल ने इसे ‘विधायकों की नजरबंदी’ बताते हुए राजद की आंतरिक कलह पर सवाल उठाए हैं।

एनडीए की रणनीति;
एनडीए किसी भी तरह की तकनीकी चूक या सेंधमारी को रोकने के लिए पूरी सावधानी बरत रहा है। आज सुबह से ही बैठकों का सिलसिला जारी है। संजय झा के आवास पर सुबह एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की समन्वय बैठक हुई। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर विधायकों को वोट डालने की ट्रेनिंग दी जा रही है।खास बात यह है कि एनडीए के लगभग 100 विधायक ऐसे हैं जो पहली बार राज्यसभा चुनाव में वोट करेंगे। उनका वोट रद्द न हो, इसलिए उन्हें वोटिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। शाम 4 बजे मंत्री विजय चौधरी के आवास पर डिनर के साथ आखिरी चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी और ओवैसी की पार्टी के बीच बढ़ती नजदीकियां?
इस गहमागहमी के बीच AIMIM की इफ्तार पार्टी ने सबको चौंका दिया है। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान द्वारा आयोजित इस इफ्तार के पोस्टरों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तस्वीर प्रमुखता से लगाई गई है। गौरतलब है कि तेजस्वी यादव का इस इफ्तार में शामिल होना महज एक सामाजिक शिष्टाचार है या राज्यसभा चुनाव के लिए कोई नया समीकरण, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Share This Article