सिटी पोस्ट लाइव
सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता सबसे अहम माना जाता है। लेकिन अगर इसे गलत तरीके से किया जाए तो यह हमें नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसा न करने से कई बीमारी जन्म ले सकती है। आज आपको बताएंगे की कौन सी फूड्स सुबह खाली पेट नहीं खानी चाहिए। और इस समय अपनी डाइट में क्या शामिल करें।
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, सुबह में हमारा शरीर संवेदनशील होता है। तो ऐसे में कई सारें चीजें हैं जिसे सुबह में खाली पेट नहीं खाना चाहिए। सबसे पहले चाय, कॉफी या कोई डेयरी प्रोडक्ट को हाथ नहीं लगाना चाहिए। खट्टे साइट्रस फल (संतरा, मौसमी, नींबू या अनानास) जैसे फल खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड के कारण पेट में एसिडिटी, जलन और गैस की समस्या पैदा हो सकती है। इसी के साथ सुबह में काली पेट कोई भी मीठी चीजें खाने से परहेज करें। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। साथ हीं, थकान, चिड़चिड़ापन और जल्दी भूख लगने जैसी समस्या हो सकती है। सबसे अहम बात है कि सुबह खाली पेट में कार्बोनेटेड ड्रिंक (कोल्ड ड्रिंक, सोडा) भी नहीं लेना चाहिए। इससे ब्लोटिंग, एसिड रिफ्लक्स की परेशानी हो सकती है। इसके अलावा सुबह खाली पेट रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स(ब्रेड, मैगी और पेस्ट्री) को भी हाथ नहीं लगाना चाहिए। यह हमारे ब्लड शुगर को बढ़ा देते है। वहीं, फाइबर से भरपूर कच्ची सब्जियां(खीरा, टमाटर, शिमला मिर्च) नहीं खानी चाहिए। इससे अपच, गैस और पेट फूलने की समस्या पैदा हो जाती है।
गौरतलब है कि बहुत सारी चीजें ऐसे है जिसे सुबह खाली पेट अपनी डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। सबसे पहले सुबह उठकर 1-2 गिलास गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। बता दें कि सुबह में नाश्ता स्किप करने से मेटाबॉलिज्म धीमा होता है और दिनभर थकान महसूस होती है। साथ ही ओवरईटिंग की संभावना भी बढ़ जाती है।