सिटी पोस्ट लाइव
शुक्रवार को टीआरई कैंडिडेट्स ने अपनी कुछ मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। वे बारिश के बीच भी सड़कों पर डटे रहे। इसी बीच छात्र नेता दिलीप कुमार ने क्या कहा है।
TRE-4 अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसे लेकर कुछ जवाब नहीं दे रही है। आज भी छात्र पटना कॉलेज से मार्च निकालते हुए सीएम आवास के लिए निकले थे। लेकिन पुलिस ने कैंडिडेट्स को जेपी गोलंबर के पास ही रोक दिया। बारिश के बावजूद भी 3 घंटे छात्र वहां पर डटे रहे। वहीं, डेलीगेशन शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव से मिलने के बाद ही अभ्यर्थी ने अपना प्रदर्शन खत्म किया। इसी बीच छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा है कि शिक्षा विभाग के डायरेक्टर से बातचीत हुई है। 5 दिन के अंदर सभी जिलों से रोस्टर आ जाएगा। आचार सहिंता से पहले विज्ञापन आ जाएगा। उन्होंने कहा है कि आपलोग 1.20 लाख वैकेंसी की मांग कर रहे हैं, उससे ज्यादा वैकेंसी आएगी।’
हालांकि, 9 सितंबर को भी TRE-4 कैंडिडेट्स CM हाउस घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस के लाठीचार्ज से कई अभ्यर्थी इंजर्ड हुए थे। दरअसल, यह पूरा विरोध शिक्षा मंत्री के शिक्षक दिवस पर दिए गए बयान के बाद ही हुआ था। उन्होंने कहा था कि 26 हजार ही भर्ती निकाली जाएगी। उनके इसी बयान के बाद कैंडिडेट्स ने विरोध करना शुरू कर दिया।
3 मांगों को लेकर प्रदर्शन:
– 1 लाख 20 हजार पदों पर बहाली की मांग।
– बीपीएससी टीआरई 4 का परीक्षा कैलेंडर जारी हो।
– रिजल्ट से पहले काउंसलिंग होनी चाहिए।