सिटी पोस्ट लाइव
पटना: जनसुराज पार्टी के कार्यालय में तिरंगे का अपमान उस समय हुआ जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के द्वारा तिरंगा झंडा फहराने के प्रयासों के बावजूद, झंडा टूटकर गिर गया। यह घटना जनसुराज के सत्याग्रह कैंप के दौरान घटी, जब झंडा फहराने के कई प्रयासों के बाद, आखिरकार उसे सही से लहराया जा सका। हालांकि, तिरंगा झंडा फहराने के बाद भी वह टूट कर नीचे गिर गया, जो पार्टी के कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद लोगों के लिए एक शर्मिंदगी का क्षण था।
वहीं आज पूरे देश में 76 वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में झंडा तोलन के बाद सुतली गांव में एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे, सुतली गांव में सबसे बुजुर्ग महादलित व्यक्ति मुख्यमंत्री के समक्ष तिरंगा फहराएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद इस विशेष मौके पर वहां मौजूद रहेंगे और इसे एक ऐतिहासिक क्षण मानते हुए उनके साथ इस अवसर का सम्मान करेंगे।