तेजस्वी यादव का PM को ओपन लेटर, आभार जताया या किया सियासी हमला.

City Post Live

Caste Census:

सिटी पोस्ट लाइव :देश में जाति जनगणना कराने के केंद्र सरकार फैसले को लेकर सियासत तेज है.आरजेडी  नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओपन लेटर लिखा है.तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लिखे गए पत्र को साझा किया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जाति जनगणना कराने का निर्णय देश को समानता के अधिकारों की ओर ले जाने वाला और परिवर्तनकारी क्षण हो सकता है.उन्होंने आगे लिखा कि जाति जनगणना के लिए संघर्ष करने वाले लाखों लोग सिर्फ डेटा के लिए इसे कराना नहीं चाहते. इससे वह सम्मान मिलने और फिर से सशक्त होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा कि हाल ही में आपकी सरकार द्वारा देश में जाति जनगणना कराने की घोषणा ने नई आशा का संचार किया है. इसी आशा के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूं. बीते कई वर्षों से आपकी सरकार और एनडीए गठबंधन के दल जाति जनगणना को गैरजरूरी और विभाजनकारी बताकर नकारते रहे हैं.तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में बिहार की जाति जनगणना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार जाति सर्वेक्षण से पता चला कि ओबीसी और ईबीसी हमारे राज्य की आबादी का लगभग 63% हिस्सा हैं. देश में होने वाली जनगणना में भी ऐसे ही पैटर्न सामने आने की संभावना है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेजस्वी ने लिखा है कि आपकी सरकार अब एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है. जाति जनगणना कराने का निर्णय हमारे देश की समानता की यात्रा में एक परिवर्तनकारी क्षण हो सकता है. उन्होंने सवाल उठाए कि जनगणना के डेटा का उपयोग सुधार के लिए किया जाएगा या फिर यह कई पिछली आयोग रिपोर्टों की तरह धूल भरे अभिलेखागार तक ही सीमित रहेगा?

Share This Article