राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा में दो एफआईआर, 20 नामजद और 100 अज्ञात भी आरोपी

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
दरभंगा – कांग्रेस नेता और लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दरभंगा के लहेरियासराय थाना में दो प्राथमिकियाँ दर्ज की गई हैं। यह मामला उस समय सामने आया जब राहुल गांधी ने बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर कल्याण छात्रावास में कार्यक्रम किया और निषेधाज्ञा (BNS 163 / पूर्व धारा 144) का उल्लंघन किया।

FIR का ब्योरा
पहली प्राथमिकी – मौके पर तैनात मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम के बयान पर दर्ज, आरोप: निषेधाज्ञा का उल्लंघन।
दूसरी प्राथमिकी – ज़िला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार द्वारा दर्ज, आरोप: बिना अनुमति छात्रावास में जबरन कार्यक्रम करना।
FIR में राहुल गांधी सहित 20 नामजद नेताओं और 100 अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरोपी बनाया गया है। इसकी पुष्टि दरभंगा सदर SDPO अमित कुमार और SDM विकास कुमार ने की है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

प्रशासन सख्त, कांग्रेस हमलावर
जहां प्रशासन इसे कानून व्यवस्था का उल्लंघन बता रहा है, वहीं कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बता रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी छात्रों से संवाद करने गए थे, जो संवैधानिक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

Share This Article