UCC बिहार में लागू होगा या नहीं, सीएम नीतीश करेंगे तय

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भारत सरकार ने बिहार को लगभग 2700 करोड़ से अधिक रुपए की विशेष सहायता उपलब्ध कराई है। विशेष सहायता के तौर पर यह बढ़ता ही जा रहा है. पहले बिहार को 5000 करोड़, फिर 25000 करोड़ और 2700 करोड़ की राशि केंद्र सरकार के द्वारा मिला। सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सहयोग बिहार के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

उत्तराखंड में यूसीसी कानून लागू किए जाने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा विरोध किए जाने पर सम्राट चौधरी ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि जदयू का यह मुद्दा राज्य का मामला है और नीतीश कुमार जो भी फैसला करेंगे, वह बिहार में लागू होगा। राजद कार्यालय में झंडा तोलन के समय राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव के शामिल नहीं होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह सब पार्टी का निजी मामला है। देश का सम्मान करना या न करना पार्टी के हिसाब से होता है। नीतीश कुमार के बेटे को राजनीति में प्रवेश के बारे में पूछे गए सवाल पर सम्राट चौधरी ने कुछ भी बोलने से बचते हुए इस विषय पर टिप्पणी नहीं की।

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में UCC बिल के खिलाफ बीजेपी की पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के सदस्य पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि बीजेपी संविधान से कोई संबंध नहीं रखती, बल्कि उन्माद की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी का मकसद समाज में नफरत फैलाना है, जबकि संविधान और समाज के बीच गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि UCC लागू करके द्वेष, घृणा, ऩफ़रत का संदेश देना चाहते है। और संविधान के प्रतिकुल आचरण करना चाहते है। उन्होंने UCC लागू करने पर घोेर विरोध किया।

Share This Article