केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे शहीद के घर, कहा– “बच्चों की परवरिश और पत्नी को रोजगार देना मेरी ज़िम्मेदारी”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले बिहार रेजिमेंट के वीर जवान सिकंदर राउत के शहादत पर उनके गांव उतरथु पहुंचे केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) सुप्रीमो चिराग पासवान ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया।

इस अवसर पर चिराग पासवान ने कहा, “यह सिर्फ एक भावनात्मक क्षण नहीं, बल्कि एक गहरी ज़िम्मेदारी है। शहीद के दोनों बच्चों की परवरिश मेरी पार्टी की ओर से की जाएगी और उनकी पढ़ाई सैनिक स्कूल में कराने की दिशा में जल्द कदम उठाए जाएंगे।” उन्होंने शहीद की पत्नी को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। साथ ही स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिया कि परिवार की हर ज़रूरत को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

चिराग पासवान की यह पहल गांववासियों और शहीद के परिजनों के लिए संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक बनी। लोगों ने उनके इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल सांत्वना नहीं, बल्कि एक नया भरोसा और उम्मीद की किरण है। चिराग ने कहा कि शहीद जवान सिकंदर राउत ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, और अब यह देश और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके परिवार का हर पल संबल और सम्मान से भरा हो।

Share This Article