उपेंद्र कुशवाहा के बेटे की एंट्री तय! बिहार विधान परिषद चुनाव में इन दिग्गजों का कटेगा पत्ता, देखें नया गणित…

Ritu Raj

बिहार में विधान परिषद की खाली सीटों को लेकर चुनाव आयोग ने अहम घोषणा की है। बीजेपी नेता मंगल पांडेय के विधायक बनने से खाली हुई सीट पर 12 मई को मतदान होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इसी तारीख को भोजपुर–बक्सर स्थानीय प्राधिकरण सीट पर भी उपचुनाव होगा, जो राधा चरण साह के विधायक बनने से खाली हुई थी।

राजनीतिक समीकरणों के अनुसार, मंगल पांडेय वाली सीट पर उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश का विधान परिषद जाना लगभग तय माना जा रहा है। वे फिलहाल किसी सदन के सदस्य नहीं हैं, लेकिन 2025 में बनी नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वहीं भोजपुर–बक्सर सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पूर्व MLC लालदास राय के बेटे सोनू कुमार राय को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) ने राधाचरण साह के बेटे कन्हैया प्रसाद को मैदान में उतारा है। इस तरह यहां दो राजनीतिक परिवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। जून 2026 में विधान परिषद की 9 सीटें भी खाली होने जा रही हैं। इनमें RJD की 2, JDU की 3, जबकि भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की 1-1 सीट शामिल है। इसके अलावा 2 सीटें पहले से खाली हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राजनीतिक गणित के अनुसार, विधानसभा के कुल 243 विधायकों के आधार पर एक सीट जीतने के लिए लगभग 25 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है। इस हिसाब से NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण वह अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है, जबकि महागठबंधन के लिए सीमित सीटें ही सुरक्षित दिख रही हैं। संभावित बंटवारे की बात करें तो JDU को लगभग 4 सीटें, BJP को 3 सीटें, जबकि RJD और अन्य दलों को 1-1 सीट मिल सकती है। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी पहली बार विधान परिषद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में है। हालांकि, आने वाले चुनावों में सत्ता पक्ष NDA की स्थिति मजबूत नजर आ रही है, जबकि विपक्ष के लिए अपनी सीटें बचाना चुनौती बना हुआ है।

Share This Article