वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में बदलाव: अनकैप्ड जोहान लेन की एंट्री, शमार जोसेफ बाहर…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेदबाज शमार जोसेफ टेस्ट टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं, उनकी जगह नया चेहरा को टीम में शामिल किया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

भारत के खिलाफ2 अक्टूबर से होने वाले टेस्ट मुकाबले से पहले रहे वेस्टइंडीज टीम में बड़ा फेरबदल हुआ है। टीम के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह अनकैप्ड खिलाड़ी जोहान लेन टीम में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज बोर्ड की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। ट्वीट में बताया गया कि जोसेफ चोटिल हो गए और बांग्लादेश के लिमिटेड ओवर के दौरे से पहले उनकी फिर से जांच की जाएगी लेकिन चोट किस तरह की है, ये नहीं बताया गया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में जोसेफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे। उन्होंने अब तक कुल 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 51 विकेट लिए हैं।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज टीम 7 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने भारत दौरे पर आ रही है। टीम ने पिछली सीरीज 2018 में खेली थी, जिसमें 2-0 से हार गई थी। वहीं, 22 साल के लेन ने 19 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 66 विकेट चटकाए हैं।

वेस्टइंडीज की नया टेस्ट टीम:
रोस्टन चेज (कप्तान), तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवलोन एंडरसन, शाई होप, जोन कैंपबेल, एलिक एथनाज, टेविन इमलाक, जस्टिन ग्रीव्स, एंडरसन फिलिप, अल्जारी जोसेफ, जोहान लेन, जेडन सील्स, खैरी पियरी और जोमेल वारिकन।

Share This Article