सिटी पोस्ट लाइव
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियां अब अपने चरम पर हैं। चुनाव आयोग की ओर से तारीखों के ऐलान के बाद सियासी दलों के बीच सीट बंटवारे से लेकर रणनीति बनाने तक की हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, बिहार की सियासत को नई दिशा देने वाला मेगा इवेंट ‘कौन जीतेगा बिहार’ कॉन्क्लेव (2.0) 13 अक्टूबर को पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में होने जा रहा है। सिटी पोस्ट लाइव द्वारा आयोजित इस खास कार्यक्रम में राज्य के शीर्ष नेता एक मंच पर जुटेंगे और बिहार की राजनीतिक दिशा व दशा पर मंथन करेंगे। सूत्रों से खबर है कि बहुत जल्द “कौन जीतेगा बिहार” का तीसरा सीजन भी आने वाला है।

दरअसल, यह भव्य आयोजन सिटी पोस्ट लाइव के संस्थापक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्युष के नेतृत्व में हो रहा है — जो बिहार की राजनीति को नई सोच और दिशा देने के लिए जाने जाते हैं। पटना के प्रतिष्ठित होटल मौर्या में आयोजित होने वाला यह कॉन्क्लेव ‘बिहार विधानसभा चुनाव 2025’ की थीम पर केंद्रित रहेगा, जहां एनडीए, महागठबंधन और जनसुराज जैसी राजनीतिक शक्तियों के बीच सीधी बहस और विचार मंथन होगा। मंच पर अपनी प्रभावशाली एंकरिंग से माहौल को ऊर्जावान बनाएंगी सिटी पोस्ट लाइव की चर्चित एंकर मुस्कान प्रत्युष, जिनकी तेज़ विश्लेषण शैली दर्शकों की खास पसंद रही है। उनके साथ एंकर सृष्टि राज अपनी सधी हुई संवाद शैली से कार्यक्रम को और रोचक बनाएंगी, जबकि चैनल के सीनियर एंकर मुकेश सिंह अपने तीखे सवालों से नेताओं को कटघरे में खड़ा करने से नहीं चूकेंगे।

बता दें, कार्यक्रम में सियासत के सितारे एक मंच पर जुटने वाले हैं, जिनकी मौजूदगी से चुनावी माहौल गरमाने वाला है। सूत्रों के अनुसार, इनके अलावा भी कई बड़े नेता मंच साझा करते नजर आएंगे। तो वहीं, फाइनल लिस्ट आ चुकी है — देखिए कौन-कौन होंगे इस महामंच के दिग्गज मेहमान!
1) सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार सरकार
2) चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री, सह अध्यक्ष लोजपा(आर)
3) नितीन नवीन, मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बीजेपी नेता
4) शांभवी चौधरी, सांसद(लोजपा)
5) आनंद मोहन, पूर्व सासंद, जदयू नेता
6) उदय सिंह, अध्यक्ष, जन सुराज पार्टी
7) रितेश पांडेय, गायक, सह नेता जन सुराज पार्टी
8) आनंद मिश्रा, भाजपा नेता, पूर्व आईपीएस अधिकारी
9) नीरज कुमार, विधान पार्षद, सह जदयू प्रवक्ता
10) डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, राज्यसभा सांसद, सह कांग्रेस नेता
हालांकि, पिछले सीज़न की तरह इस बार भी लाइव और धमाकेदार चुनावी हलचल देखने को मिलेगी। इसके साथ ही सिटी पोस्ट लाइव के YouTube चैनल, PTN न्यूज़ और Facebook पर दर्शक रीयल-टाइम कमेंट्स के ज़रिए इस सियासी जंग का हिस्सा बन सकेंगे। और एक्सक्लूसिव अपडेट्स, दिलचस्प इंटरव्यू और वायरल क्लिप्स पूरे दिनभर चलते रहेंगे- यानि कि पूरा दिन चुनावी जोश से भरपूर रहने वाला है।