राजधानी पटना के अगमकुआं इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शादी से चंद दिन पहले एक 22 वर्षीय युवती के साथ हुई एक घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है। युवती की आगामी 18 अप्रैल को सगाई और नवंबर में शादी तय थी, लेकिन उससे पहले ही वह एक गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुँच गई।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने अगमकुआं पहुंची थी। बॉयफ्रेंड, जो पेशे से एक जिम ट्रेनर है और युवती उसी जिम में ट्रेनिंग लेने जाती थी, उसे अपने किसी परिचित के कमरे पर ले गया। आरोप है कि वहाँ दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए, जिसके दौरान युवती के प्राइवेट पार्ट से अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने लगा।

इलाज के दौरान खुला राज;
अत्यधिक ब्लीडिंग से घबराया युवक उसे आनन-फानन में बाइक से चित्रगुप्त नगर स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले गया। युवती की नाजुक हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल स्थानीय चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।

परिजनों और युवती ने केस करने से किया इनकार;
घटना के बाद युवती और उसके परिजन दोनों ही इस मामले में कानूनी कार्रवाई से बचते नजर आ रहे हैं। परिजनों का मुख्य डर सामाजिक बदनामी और युवती की आगामी शादी का टूटना है। युवती ने भी पुलिस को दिए अपने बयान में स्पष्ट कहा है कि संबंध उसकी सहमति से बने थे और वह कोई केस दर्ज नहीं करना चाहती।

पुलिस का क्या कहना है?
मामले के संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया है। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया- “युवती ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि सब कुछ उसकी मर्जी से हुआ है। हालांकि, मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए हम पुलिस के स्टेटमेंट पर ही केस दर्ज कर रहे हैं। जिस युवक के साथ युवती गई थी, उसे नामजद आरोपी बनाया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल, युवती का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है और पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही है।