सभी लोकसभा क्षेत्रों में होगा कार्यशाला:दानिश इकबाल.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया. अलग-अलग सत्रों में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश भाजपा के सभी मीडिया प्रभारी, मंच, मोर्चा प्रकोष्ठ एवं प्रकल्प के सभी मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया के प्रभारी भाग लिए. कार्यशाला का उद्घाटन संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने करने के बाद मीडिया प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का मार्गदर्शन भी किया.

 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

श्री दानिश ने बताया कि आागामी लोकसभा चुनाव में किस तरह से मीडिया की भूमिका होगी और किस प्रकार से मोदी जी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को मीडिया में ले जाना है . राष्ट्रीय परिषद की बैठक में जितने प्रस्ताव पारित किए गए उन्हें किस तरह से मीडिया में रखना है. सम्बोधन के जरिए उनका मार्गदर्शन किया  गया.इस कार्यशाला में विधायक राणा रणधीर, विधान परिषद के सदस्य जनक राम, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक, प्रदेश प्रवक्ता अनामिका सिंह, सोशल मीडिया नमो एप के संयोजक अनमोल शोभित, रितेश रंजन व प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने अलग-अलग सत्रों को सम्बोधित किया.

 

प्रदेश  मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे. ऐसी कार्यशालाओं में प्रदेश  पदाधिकारी जायेंगे और मार्गददर्शन  करेंगे. कार्यशालाओं में सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों के मीडिया प्रभारी भाग लेंगे। कार्यशाला में मीडिया प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय परिषद में पारित प्रस्तावों तथा केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को मीडिया के जरिए जनता के बीच मजबूती से ले जाने का गुर बताया जाएगा.

TAGGED:
Share This Article