WPL 2025: हर टीम को मिलेगा 15 करोड़ का पर्स, राइट-टु-मैच कार्ड से बढ़ेगा रोमांच…

Ritu Raj

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में पहली बार कुछ अलग देखने को मिलेगा। लीग के इतिहास में पहली बार मेगा ऑक्शन होने वाला है। वहीं, हर टीम के पर्स में केवल 15 करोड़ रूपए ही रहेंगे।

WPL 2025 सीजन में इस बार ऑक्शन धमाका देखने को मिलेगा। दरअसल, पहली बार इस लीग में मेगा ऑक्शन होने वाला है,जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीमों को 5 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 5 नवंबर तय की गई है, जबकि मेगा ऑक्शन 25 से 29 नवंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है। वहीं, गुरुवार को WPL की ओर से टीमों को भेजे गए ईमेल में बताया गया कि हर फ्रेंचाइजी अधिकतम तीन कैप्ड भारतीय, दो विदेशी और दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। अगर कोई टीम सभी पांच खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उसमें कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल होना जरूरी होगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

ऑक्शन के लिए हर फ्रेंचाइजी को 15 करोड़ रुपए का पर्स दिया गया है। साथ ही WPL ने खिलाड़ियों के रिटेंशन के लिए नई स्लैब गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके तहत, अगर कोई टीम पांच खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसके पर्स से 9.25 करोड़ रुपए घटाए जाएंगे। चार खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 8.75 करोड़, तीन पर 7.75 करोड़, दो पर 6 करोड़ और एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर 3.5 करोड़ रुपए कम किए जाएंगे।
पहली बार WPL ने फ्रेंचाइजी टीमों को राइट-टू-मैच (RTM) कार्ड का विकल्प देने का फैसला किया है। इस नियम के तहत टीमें ऑक्शन में अपने पुराने खिलाड़ियों को दोबारा स्क्वॉड में शामिल कर सकेंगी, जो पिछले सीजन में उनके साथ थे। हालांकि, हर टीम को अधिकतम पांच RTM कार्ड की अनुमति होगी, लेकिन अगर किसी फ्रेंचाइजी ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है तो उसे RTM का अधिकार नहीं मिलेगा। चार खिलाड़ियों के रिटेंशन पर एक RTM, तीन पर दो, दो पर तीन और एक खिलाड़ी को रिटेन करने पर चार RTM कार्ड मिलेंगे।

Share This Article