टेस्ट रैंकिंग में यशस्वी चमके, कुलदीप की बड़ी छलांग; वनडे में रोहित-कोहली को झटका…

Ritu Raj

ICC ने बुधवार को नई टेस्ट रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों दबदबा देखने को मिला है। वहीं, वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली को नुकसान हुआ।

ICC टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। लेकिन वनडे में भारी झटका लगा है। बुधवार को जारी ताज़ा रैंकिंग में ओपनर यशस्वी जायसवाल दो पायदान ऊपर चढ़कर दुनिया के पांचवें नंबर के टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। 23 साल के जायसवाल के अब 791 रेटिंग पॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्थान की छलांग लगाई है और अब वे टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल नंबर-1 पोजीशन पर काबिज हैं।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

टेस्ट बैटर्स रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल ने शानदार छलांग लगाते हुए साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा और श्रीलंका के कुसल मेंडिस को पीछे छोड़ दिया है। इस टॉप-10 की सूची में ऋषभ पंत भी शामिल हैं, जो 753 रेटिंग पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर बने हैं। वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज जो रूट 908 अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

Share This Article