सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत : हर मोड़ पर मौत, फिर भी सरकार कहती है सड़कें सुरक्षित हैं!

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
बेतिया जिले के मझौलिया बेतिया मुख्य मार्ग (एनएच 727) पर स्थित लाल सरैया के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो मझौलिया गांव निवासी विनोद पटेल का बेटा था।

घटना के बारे में थाना अध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, और पुलिस इस हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस हादसे के बाद मृतक की परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है, और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है हम फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जांच कर रहे है।

Share This Article