Anant Singh News: क्या जेल से बाहर आएंगे पूर्व बाहुबली विधायक?
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत मिल गई है.पंचमहला थाना में दर्ज केस नंबर 4/25 में उन्हें कोर्ट से जमानत प्राप्त हो गई है. यह मामला पंचमाला थाना अध्यक्ष प्रहलाद झा द्वारा आनंद सिंह के खिलाफ दर्ज कराया गया था. हालांकि, केस नंबर 5/25 में कोर्ट ने पुलिस से केस डायरी तलब की है, जिसके बाद अगली सुनवाई में इस मामले पर फैसला होने की संभावना है.
अनंत सिंह सरकारी काम में रुकावट डालने का आरोप लगा था. अदालत ने सुनवाई के बाद अनंत सिंह को जमानत दे दी. लेकिन अनंत सिंह अभी जेल से बाहर नहीं आ पायेगें. उन्हें अभी जेल में ही रहना होगा क्योंकि एक और मामले में उनकी जमानत याचिका अभी लंबित है. पंचमहला केस में जमानत मिलने के बावजूद 21 जनवरी को हुए फायरिंग केस (सोनू-मोनू मामला) में उन्हें अभी जमानत नहीं मिली है. इसलिए फिलहाल वे जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे.
इसी महीने मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के कारण उन्हें एक और केस में बरी कर दिया गया था. मामला लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान का था जब अनंत सिंह के साथ ही उनके 80-100 समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. लेकिन, अभियोजन पक्ष अनंत सिंह के विरुद्ध आरोप को साबित करने में विफल रहा और मुंगेर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें इस केस बरी कर दिया था.