आईआईटी पटना में ऑनलाइन कोर्स में गड़बड़ी की शिकायत, सीबीआई का छापा.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना के आईआईटी पटना में शुक्रवार को होली के दिन में सीबीआई ने छापा मारा. ऑनलाइन कोर्स में अनियमितताओं की शिकायत  पीएमओ से की गई थी. मिली जानकारी के अनुसार पटना के आईआईटी संस्थान में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने लगभग चार घंटे तक छापेमारी की. दिल्ली से आई इस टीम ने अपनी कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलें और दस्तावेज अपने साथ ले गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कई छात्रों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र और ईमेल के माध्यम से इस ऑनलाइन कोर्स में गड़बड़ी की शिकायत की थी. छात्रों का आरोप है कि यह ऑनलाइन कोर्स नियमों के विरुद्ध चलाया जा रहा है.जानकारी के अनुसार लगभग छह महीने पहले पीएमओ में इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद अब सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस मामले पर आईआईटी प्रशासन या सीबीआई के किसी भी अधिकारी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. वहीं आईआईटी पटना में सीबीआई की रेड से हड़कंप मच गया है.छात्र इस रेड से खुश हैं.उनका कहना है कि ऑनलाइन कोर्स नियमों के विरुद्ध चलाया जा रहा है.इसकी शिकायत वो बारबार कर रहे थे लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी.फिर उन्होंने सीधे PMO से शिकायत की

Share This Article