सिटी पोस्ट लाइव :बिहार के भोजपुर में तीन दिन के अंदर 8 लोगों को गोली मारे जाने की घटना से पूरा पुलिस महकमा हिल गया है. डीआईजी सत्य प्रकाश शुक्रवार की देर शाम आरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँच गये. SP,ASP, डीसीपी,तीनों अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी समेत थानाध्यक्ष के साथ बैठक की. डीआईजी सत्य प्रकाश ने जिले में हत्या, हत्या के प्रयास कांडों का रिव्यू किया.डीआइजी के अनुसार इधर हत्या के दस कांड दर्ज हुए हैं. इसमें लगभग 6 से 7 कांडों में गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी मामलों में कारवाई के लिए जिले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स का गठन भी किया जा रहा है.
भोजपुर में अपराधियों ने सरेआम बेलगाम तांडव मचाकर रखा हुआ है. पिछले 72 घंटों के अंदर जिले के मुफस्सिल, जगदीशपुर, बहोरनपुर, कोईलवर,टाऊन एवं कृष्णगढ़ थाना क्षेत्रों में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर आठ लोगों को गोली मारी है.वारदात में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई.5 लोगों की हालत चिंताजनक है. शाहबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश एक तरफ अपराध कंट्रोल करने को लेकर मीटिंग कर रहे हैं तो वहीं दूसरे तरफ अपराधी गोली मारकर मौत के घाट उतार दे रहे हैं
तारीख 26 जनवरी समय करीब 12:35 मिनट बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर एवं दामोदरपुर गांव के बांध के समीप स्कूल से झंडा फहराकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार एक सहायक शिक्षक को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी थी.तारीख 28 जनवरी करीब समय 11:15 सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के फील्ड में बदमाशों ने सिर्फ रन आउट के विवाद को लेकर एक युवा खिलाड़ी पर फायरिंग कर दी, गोलीबारी में एक युवक को गोली लग गई.28 जनवरी समय 2:42 मिनट पर कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहर गांव में हथियारबंद बदमाशों ने एक मोबाइल दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी.28 जनवरी करीब 3 बजे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सियरूआ गांव में हथियारबन बदमाश ने एक किशोर को गोली मार दी.29 जनवरी समय करीब 3:12 पर बहोरनपुर थाना क्षेत्र के करजा गांव में झगड़ा सुलझाने गए चाचा–भतीजे को पड़ोसियों ने गोली मार दी. फायरिंग की घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए.
तारीख 29 जनवरी रात करीब 12:15 पर नगर थाना क्षेत्र के काजी टोला मजार के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक युवा को ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए चार गोली मार दी. 29 जनवरी शाम करीब तीन से चार बजे नगर थाना क्षेत्र के नगर निगम के समीप साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड शक्ति उप केंद्र (33 केवी GIS) ऑफिस के गेट पर हथियारबन बदमाशों ने फायरिंग कर दी. फायरिंग के दौरान शक्ति उपकेंद्र के गेट में लगा शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था.हालांकि फायरिंग के घटना में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है. 29 जनवरी समय रात करीब 12 बजकर 25 के आस–पास हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचम नारायणपुर गांव में पैसे की विवाद को लेकर हथियार में बदमाशों द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 30 जनवरी समय करीब 12 बजकर 18 मिनट पर कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर गांव स्थित कन्या मध्य विद्यालय के सभी हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी. मृत्यु वाक कवर गांव वार्ड नंबर 4 निवासी देव कुमार राय का 21 वर्षी पुत्र रोहित कुमार है.