आरा में बरात में चली गोली, 6 घायल, 2 लोगों की मौत.

City Post Live

Ara News: पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े दो गुट, 6 लोगों को गोली मारी; दो की मौत

सिटी पोस्ट लाइव :भोजपुर जिले के गड़हनी थाना के  लहरपा गांव में रविवार की रात शादी समारोह के दौरान दो गुटों के बीच खूनी भिडंत हो गई. ताबड़तोड़ फायरिंग में  आधा दर्जन लोग गोली लगने से घायल हो गये. दो की मौत हो गई.मृतकों में लहरपा गांव निवासी 23 वर्षीय लवकुश कुमार, पिता सुरेश यादव और 23 वर्षीय राहुल कुमार, पिता संजय सिंह शामिल हैं. घायलों में लहरपा निवासी बाली सिंह के 30 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार, सुदर्शन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अप्पू कुमार, नारायणपुर के भलुनी गांव निवासी 20 वर्षीय अक्षय कुशवाहा व एक अन्य शामिल हैं.

घायलों का  इलाज सदर अस्पताल और बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है. अप्पू की हालत गंभीर बताई जाती है. घटना को पूर्व की रंजिश और प्रतिशोध से जोड़कर देखा जा रहा है. जानकारी के अनुसार लहरपा गांव निवासी कमलेश कुशवाहा के घर रविवार की रात काउप गांव से बरात आई थी.घटना के समय रात में बरात दरवाजे पर पहुंचने वाली थी. इस दौरान अधिक भीड़ थी और रास्ते पर जाम लगा था. कई लोग निमंत्रण में भी आए थे.इसी दौरान थार गाड़ी पर सवार लोगों से भिड़ंत हो गई. देखते ही देखते बात गोलीबारी तक पहुंच गई. ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू होने से अफरातफरी मच गई.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गोलीबारी की सूचना  मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंच गए. पूर्व में भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया पुत्र बबलू सिंह को आरा में गोली मारी गई थी. जिसमें गिरफ्तारी भी हुई थी. इसे लेकर भी दोनों गुटों में रंजिश चली आ रही थी. सड़क जाम लगना बहाना बन गया बदला लेने का..

TAGGED:
Share This Article