सिटी पोस्ट लाइव : पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा हत्याकांड को अंजाम देनेवाले चार आरोपियों को बेऊर जेल भेजा गया है. तौसीफ, नीशु खान, भीम और हर्ष को अलग-अलग रखा गया है. साथ ही कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. शूटर तौसीफ समेत 3 बेऊर जेल की हाई सिक्युरिटी सेल में कैद किये गये हैं. सुरक्षा कारणों से चारों को अलग-अलग रखा गया है और जेल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.तौसीफ, मोनू, और भीम को बेऊर जेल के हाई सिक्युरिटी सेल में रखा गया है. नीशु खान, जो लकवाग्रस्त है, को जेल के अस्पताल में रखा गया है. जेल प्रशासन ने सभी के सेल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा तैनात की है. ताकि कोई अनहोनी न हो. जेल में प्रवेश से पहले चारों की गहन तलाशी ली गई और जेल के डॉक्टरों ने उनका मेडिकल चेकअप किया.
जेल में देर शाम पहुंचने के बाद चारों को खाना दिया गया, लेकिन किसी ने भी खाना नहीं खाया. जेल प्रशासन ने शुरुआती दिनों में चारों से किसी भी बाहरी व्यक्ति की मुलाकात पर रोक लगा दी है. यह कदम उनकी सुरक्षा और जांच की प्रक्रिया को सुचारू रखने के लिए उठाया गया है.चारों आरोपियों के जेल पहुंचने से पहले ही बेऊर जेल के मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया था. तलाशी और मेडिकल जांच के बाद ही उन्हें जेल के अंदर ले जाया गया. वहीं, जेल प्रशासन का कहना है कि हत्याकांड जैसे गंभीर मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी.
चंदन मिश्रा हत्याकांड की जांच अब भी जारी है. पुलिस इस मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे का मकसद क्या था. जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को और सुराग मिलने की उम्मीद है.गौरतलब है कि चंदन mishra हत्याकांड में 5 शूटरों की तस्वीर सामने आई थी.लेकिन अभीतक केवल एक शूटर बादशाह ही पकड़ा गया है.