पटना एयरपोर्ट पर मचा हडकंप , जिंदा कारतूस लेकर अंदर घुस गया अंकित कुमार.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : पटना हवाई अड्डे पर उस समय बड़ा बवाल मच गया जब अहमदाबाद जानेवला यात्री अंकित कुमार जिंदा कारतूस लेकर एअरपोर्ट के अंदर घुस गया .गनीमत रही कि समय रहते सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया. सीआईएसएफ ने अंकित को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेंजने की तैयारी कर रही है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अहमदाबाद जा रहे एक यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद हुआ. अंकित कुमार पटना से अहमदाबाद की उड़ान पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचा था. सुरक्षा जांच के दौरान, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अंकित के बैग में 7.62 एमएम पिस्तौल का एक जिंदा कारतूस पाया. इसके बाद अंकित से पूछताछ की जा रही है.

बैग में कारतूस मिलने के बाद सीआईएसएफ ने तुरंत अंकित को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की. अंकित ने दावा किया कि उन्हें कारतूस के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और यह गलती से उनके बैग में रह गया, लेकिन हवाई यात्रा में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन होने के कारण सीआईएसएफ ने मामले को गंभीरता से लिया. पूछताछ के बाद, अंकित को हवाई अड्डा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.

हवाई अड्डा थाना पुलिस ने अंकित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कारतूस अंकित के बैग में कैसे पहुंचा और क्या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है. थाना प्रभारी ने बताया कि जांच पूरी होने तक अंकित हिरासत में रहेंगे. इस घटना ने हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को और सतर्क कर दिया है.पटना हवाई अड्डा प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपने सामान की अच्छी तरह जांच करें और यात्रा से पहले सुरक्षा नियमों का पालन करें. इस घटना ने हवाई यात्रा में सुरक्षा के महत्व को फिर से उजागर किया है.

Share This Article